भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के नए अध्यक्ष

प्रश्न – 24 जुलाई, 2025 को केंद्र सरकार ने किसे भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) टी.एस. विजयन
(b) अजय सेठ
(c) उषा सांगवान
(d) सुधांसु मेहता

उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 जुलाई, 2025 को केंद्र सरकार ने पूर्व वित्त एवं आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया
  • उनकी नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए या पदधारण के 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए है।
  • इस पद पर वह देबाशीष पांडा का स्थान लेंगे।
  • भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के बारे में –
  • यह भारत सरकार का एक प्राधिकरण है जिसका उद्देश्य बीमा उद्योग का विनियमन, संवर्धन तथा बीमा पॉलिसी धारकों के हितों की रक्षा करना है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय हैदराबाद में है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/business/former-finance-secretary-ajay-seth-appointed-as-irdai-chairman/article69851545.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/policy/ajay-seth-appointed-as-irdai-chairman/articleshow/122889797.cms?from=mdr