प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- 02 मार्च, 2026 को मेसर्स शोफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे (एमएसएमई शिपयार्ड) के साथ 04 X 500T स्व-चालित ईंधन बार्ज के निर्माण के लिए एक अनुबंध किया गया।
- इन बार्ज का प्राथमिक कार्य बंदरगाह और लंगरगाह में स्थित जहाजों और पनडुब्बियों को ईंधन की आपूर्ति करना होगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 02 मार्च, 2026 को मेसर्स शोफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे (एमएसएमई शिपयार्ड) के साथ 04 X 500T स्व-चालित ईंधन बार्ज के निर्माण के लिए एक अनुबंध किया गया।
- यह बार्ज भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” पहलों के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं, इनका निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अंतर्गत किया जाएगा।
- इन बार्ज का प्राथमिक कार्य बंदरगाह और लंगरगाह में स्थित जहाजों और पनडुब्बियों को ईंधन की आपूर्ति करना होगा।
- इस अनुबंध के द्वारा भारतीय नौसेना लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) शिपयार्डों के विकास को निरंतर प्रोत्साहित और मजबूत करना है।
- इससे समुद्री भारत विजन 2030 के अनुरूप घरेलू जहाज निर्माण इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2234952®=3&lang=2