भारतीय नौसेना हाफ मैराथन का उद्घाटन संस्करण

प्रश्न – भारतीय नौसेना हाफ मैराथन के उद्घाटन संस्करण के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-?
1. 2 फरवरी, 2025 को भारतीय नौसेना हाफ मैराथन के पहले संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
2. इस मैराथन का आयोजन प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 फरवरी, 2025 को भारतीय नौसेना हाफ मैराथन के पहले संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • इस ऐतिहासिक आयोजन में 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • मैराथन में तीन श्रेणियों— 21.1 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल थीं।
  • मुख्य प्रतियोगिताओं— 21.1 किमी और 10 किमी की दौड़— को भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख एल. मांडविया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • इस मैराथन का आयोजन प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया।
  • दौड़ का मार्ग इंडिया गेट और ऐतिहासिक कर्तव्य पथ को कवर करते हुए प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए उत्कृष्ट रूप से योजना बनाकर तैयार किया गया था।
  • इस कार्यक्रम में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (मुख्य भागीदार), आईओसीएल और टाइटन वॉचेज (सहयोगी भागीदार) के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ-साथ प्रतिष्ठित खेल हस्तियों ने भी भाग लिया।
  • यह आयोजन प्रतिभागियों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था, जिससे लोग एक सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों।
  • 21.1 किमी (हाफ मैराथन) के विजेता –
  • पुरुष (ओपन कैटेगरी): कुलबीर सिंह (1:04:52)
  • महिला (ओपन कैटेगरी): व्रिंदा भंडारी (Vrinda Bhandari) (1:37:08)
  • 10 किमी दौड़ के विजेता –
  • पुरुष (ओपन कैटेगरी): प्रकाश देशमुख (0:30:22)
  • महिला (ओपन कैटेगरी): कविता (0:35:36)
  • 5 किमी दौड़ के विजेता –
  • पुरुष (ओपन कैटेगरी): गौरव कसाना (0:14:14)
  • महिला (ओपन कैटेगरी): अंजलि (0:17:37)

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2098968