प्रश्न-4 दिसंबर, 2020 को देश में ‘भारतीय नौसेना दिवस’ मनाया गया। यह दिवस किस वर्ष की लड़ाई में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर विजय की स्मृति में मनाया जाता है?
(a) वर्ष 1962
(b) वर्ष 1965
(c) वर्ष 1998
(d) वर्ष 1971
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 4 दिसंबर, 2020 को देश में भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाया गया।
- उल्लेखनीय है कि यह दिवस वर्ष 1971 की लड़ाई में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर विजय की स्मृति में मनाया जाता है।
- गौरतलब है कि 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत कराची बंदरगाह को भारी क्षति पहुंचायी।
- इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना ने पहली बार एंटी शिप मिसाइल का प्रयोग किया था।
- नौसेना ने वर्ष 2021 को 1971 के युद्ध में जीत की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के रूप में भी मनाया।
- इस ऑपरेशन के तुरंत बाद ‘ऑपरेशन पॉयथन’ लांच किया गया।
- जिसमें पाकिस्तान नौसेना को काफी नुकसान हुआ था।
संबंधित लिंक भी देखें…