भारतीय नौसेना का विमान ‘आईएल-38 सी ड्रैगन’ सेवामुक्त

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए?
(i) हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा ‘इल्यूशिन-38 सी ड्रैगन’ (IL-38) गश्ती विमान को सेवामुक्त कर दिया गया है।
(ii) आईएल टोही विमान भारतीय नौसेना में लगभग 46 वर्षों की अपनी सेवा दिया था।
(iii) इस आईएल विमान को वर्ष 1977 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i),(ii),(iii)
(b) (i),(ii)
(c) (i),(iii)
(d) (ii),(iii)
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

भारतीय नौसेना का विमान ‘आईएल-38 सी ड्रैगन’ सेवामुक्त

  • 31 अक्टूबर‚ 2023 को भारतीय नौसेना ने 46 वर्षों की सेवा के उपरान्त ‘इल्यूशिन-38 सी ड्रैगन’ (IL-38) लॉन्ग रेंज मैरीटाइम टोही विमान’ (गश्ती विमान) को सेवामुक्त कर दिया है।
  • ध्यातव्य है कि आईएल विमान को 1 अक्टूबर‚ 1977 को नौसेना में शामिल किया गया था‚ जिसका उपयोग लंबी दूरी की समुद्री टोही और पनडुब्बीरोधी युद्ध के लिए किया जाता था।
  • डीकमीशनिंग समारोह गोवा के डाबोलिम में आईएनएस हंसा में आयोजित किया गया था‚ जिसमें नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार उपस्थिति थे।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • ध्यातव्य है कि ‘इल्यूशिन-38 सी ड्रैगन’ अपनी अद्वितीय क्षमताओं‚ अदभुत कौशल और विशाल हिंद महासागर क्षेत्र को कवर करने वाली विस्तारित पहुंच तथा वर्षों से खुद को एक दुर्जेय बल गुणक के रूप में साबित किया है।
  • ध्यातव्य है कि 31 अक्टूबर‚ 2023 को भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रयन नंबर-4 द्वारा पुराने मिग-21 को भी सेवामुक्त कर दिया।
  • वर्ष 1977 में तीन तथा वर्ष 1983 में दो ‘आईएल-38’ विमान भारत को तत्कालीन सोवियत संघ (वर्तमान-रूस) से प्राप्त हुए थे।
  • उल्लेखनीय है कि P-8i विमानों का संचालन करने वाला भारत विश्व का सबसे बड़ा ऑपरेटर बन गया है।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1973626#:~:text=INDIAN%20NAVY%20BIDS%20FAREWELL%20TO%20IL%2038%20SD%20LONG%20RANGE%20MARITIME%20PATROL%20AIRCRAFT&text=The%20Indian%20Navy’s%20Ilyushin%2D38,23%20at%20INS%20Hansa%2C%20Dabolim.