भारतीय नौसेना और ग्रीस की हेलेनिक नौसेना के बीच पहला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास

प्रश्न – 13 – 18 सितंबर, 2025 के मध्य भारतीय नौसेना और ग्रीस की हेलेनिक नौसेना के बीच पहला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कहाँ आयोजित किया गया ?
(a) कांडला (b) कोचीन
(c) विशाखापत्तनम (d) भूमध्य सागर
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 – 18 सितंबर, 2025 के मध्य भारतीय नौसेना और ग्रीस की हेलेनिक नौसेना के बीच पहला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास भूमध्य सागर में आयोजित किया गया
  • इस द्विपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और सहयोगात्मक भागीदारी पर भारत और ग्रीस के बीच बढ़ते समन्‍वय को बढ़ाना है
  • यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया।
  • इसका पहला बंदरगाह चरण 13-17 सितंबर, 2025 के मध्य सलामीस नौसेना बेस पर आयोजित किया गया
  • उसके बाद 17-18 सितंबर, 2025 के मध्य समुद्री चरण आयोजित किया गया
  • इसमें भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने किया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2168932