भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और वियतनाम तटरक्षक बल (वीसीजी) के बीच छठी उच्च स्तरीय बैठक-2025

प्रश्न – 20 अगस्त ,2025 को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और वियतनाम तटरक्षक बल (वीसीजी) के बीच छठी उच्च स्तरीय बैठक-2025 कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) हनोई
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 अगस्त ,2025 को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और वियतनाम तटरक्षक बल (वीसीजी) के बीच छठी उच्च स्तरीय बैठक-2025 वियतनाम के हनोई में आयोजित की गई।
  • यह बैठक तटरक्षक सहयोग पर 2015 के समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत हुई है।
  • इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला और वियतनाम तटरक्षक बल के वाइस कमांडेंट मेजर जनरल वु ट्रुंग किएन ने की।
  • यह चर्चा समुद्री खोज एवं बचाक समुद्री कानून प्रवर्तन, समुद्री प्रदूषण कार्रवाई और क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित थी।
  • बातचीत में तस्करी, मानव तस्करी और अवैध मछली पकड़ने सहित अंतरराष्ट्रीय समुद्री अपराधों से निपटने पर विशेष ध्यान दिया गया।
  • दोनों पक्षों ने हाल की जहाजी यात्राओं और व्यावसायिक आदान-प्रदान की समीक्षा की तथा आपसी सहभागिता को विस्तार देने के लिए संयुक्त पहल जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aninews.in/news/national/general-news/india-vietnam-coast-guards-hold-6th-high-level-meeting-in-hanoi20250820174619

https://www.thehindu.com/news/national/india-vietnam-coast-guards-to-collaborate-on-tackling-maritime-crime-search-and-rescue-marine-pollution/article69956424.ece

https://www.newsonair.gov.in/india-vietnam-discuss-ways-to-control-maritime-crimes-during-6th-high-level-meeting/