प्रश्न – 21 जुलाई ,2025 को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और कोरियाई तटरक्षक बल (केसीजी) के बीच 13वीं उच्च स्तरीय बैठक-2025 कहाँ आयोजित की गयी ?
(a) सिओल (b) नई दिल्ली
(c) मुंबई (d) विशाखापत्तनम
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 जुलाई ,2025 को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और कोरियाई तटरक्षक बल (केसीजी) के बीच 13वीं उच्च स्तरीय बैठक-2025 नई दिल्ली में आयोजित की गयी
- इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक एस.परमेश और कोरियाई तटरक्षक बल के आयुक्त जनरल किम योंग जिन ने की।
- इसमें दोनों पक्षों ने समुद्री खोज और बचाव (एसएआर), प्रदूषण कार्रवाई (पीआर) तथा समुद्री कानून प्रवर्तन (एमएलई) में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की।
- इसके साथ ही वर्ष 2006 के समझौता ज्ञापन के तहत सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करने और आपसी सहभागिता को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2146622
