प्रश्न – 1 – 19 जुलाई, 2026, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर रही। इस यात्रा के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस दौरान भारत और इंग्लैंड के मध्य 3 एक दिवसीय मैच और 5 टी-20 मैचों की सीरीज इंग्लैंड में संपन्न हुई।
(b) इंग्लैंड ने 3 एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला 2-1 से से जीत ली है।
(c) एक दिवसीय सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
(d) इंग्लैंड ने 5 टी-20 मैचों की श्रृंखला 5 – 0 से जीत ली है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 – 19 जुलाई, 2026, के मध्य भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर रही।
- इस दौरान भारत और इंग्लैंड के मध्य 3 एक दिवसीय मैच और 5 टी-20 मैचों की सीरीज इंग्लैंड में संपन्न हुई।
- इंग्लैंड ने 3 एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली है।
- श्रृंखला के तीसरे एवं अंतिम मैच में इंग्लैंड के जैकब बेथेल मैन ऑफ द मैच बने।
- इस श्रृंखला में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
- श्रृंखला में सर्वाधिक रन (249) इंग्लैंड के जो रूट ने बनाए।
- सर्वाधिक विकेट (6) इंग्लैंड के सैम कुरेन ने लिए।
- श्रृंखला में सर्वोच्च स्कोर (141रन) इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने (तीसरे एक दिवसीय मैच में) बनाया।
- तीसरे एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा (भारत) 138 रन बनाए।
- लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर रोहित ने अपने एकदिवसीय कैरियर का 34वां शतक बनाया।
- रोहित शर्मा लॉर्ड्स में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाडी बने।
- रोहित शर्मा लॉर्ड्स में वनडे शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
- तीसरे एकदिवसीय विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने।
- तीसरे एकदिवसीय में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का यह उच्चतम स्कोर (387/3) था।
- इंग्लैंड ने 5 टी-20 मैचों की श्रृंखला 4 – 0 से जीत लिया है।
- इस सीरीज़ में जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम टी-20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग (T20I Rankings) में नंबर-1 पायदान पर भी काबिज़ हो गई है।
- इस श्रृंखला में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
- श्रृंखला में सर्वाधिक रन (229) इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने बनाए।
- सर्वाधिक विकेट(7 – 7 ) इंग्लैंड के सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने लिए।
- भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे ।
- 4 जुलाई, 2026 को युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
- उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
- सूर्यवंशी ने मात्र 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।
- सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।
- साथ ही वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए खेलने वाले, चाहे पुरुष हों या महिला, सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं।
- इससे पहले यह रिकॉर्ड महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा (15 साल 239 दिन) के नाम था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/10532/india-tour-of-england-2026/matches
https://www.ecb.co.uk/news/4408037?utm_source
https://www.cricinfo.com/hindi/series/india-in-england-2026-1496488/squads