प्रश्न – 16 जनवरी, 2025 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल और नैतिकता अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
(b) न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा
(c) न्यायमूर्ति शरद बोबडे
(d) न्यायमूर्ति एन.वी. रमना
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 जनवरी, 2025 को सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का लोकपाल और नैतिकता अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- यह महत्वपूर्ण पद उन्हें भारतीय क्रिकेट की शासी संस्था में नैतिक प्रथाओं की निगरानी और शिकायतों के निपटारे की जिम्मेदारी सौंपता है।
- 25 अक्टूबर, 1999 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।
- 26 नवंबर, 2010 को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने।
- 14 दिसंबर, 2012 को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…