प्रश्न – 6 मई, 2025 को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने रेनस लॉजिस्टिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता – ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के संबंध में कौन सा कथन सही नहीं है?
(a) यह समझौता रेनस लॉजिस्टिक्स के बार्ज सेवाओं को भारत के विभिन्न राष्ट्रीय जलमार्गों में संचालित करने के लिए किया गया है।
(b) इस समझौते के तहत रेनस लॉजिस्टिक्स 50 कार्गो जलपोतों को चरणबद्ध तरीके से तैनात करेगा।
(c) समझौते का उद्देश्य भारत के विभिन्न राष्ट्रीय जलमार्गों में बार्ज सेवाओं का संचालन करना है।
(d) पहला चरण 2025 की तीसरी तिमाही से शुरू होगा, जिसमें 20 बार्ज और 6 पुशर टग्स तैनात किए जाएंगे।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 मई, 2025 को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) द्वारा रेनस लॉजिस्टिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता – ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।
- यह समझौता रेनस लॉजिस्टिक्स के बार्ज सेवाओं को भारत के विभिन्न राष्ट्रीय जलमार्गों में संचालित करने के लिए किया गया है।
- रेनस लॉजिस्टिक्स एक जर्मनी आधारित अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता है, जो 70 से अधिक देशों में काम करता है और इसका वार्षिक कारोबार 8.2 बिलियन यूरो है।
- यह समझौता नई दिल्ली में बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
- इस समझौते के तहत, रेनस लॉजिस्टिक्स चरणबद्ध तरीके से NW-1, NW-2, NW-16 और भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल (IBP) मार्गों पर 100 कार्गो जलपोतों को तैनात करेगा।
- पहला चरण वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही से शुरू होगा, जिसमें 20 बार्ज और 6 पुशर टग्स तैनात किए जाएंगे।
- उत्तर और पूर्वी भारत, उत्तर-पूर्व भारत और पड़ोसी देशों तक बल्क और ब्रेक-बल्क कार्गो का परिवहन किया जाएगा।
- कम ड्राफ्ट नेविगेशन के लिए पुशर और बार्ज का संयोजन किया जाएगा।
- आईडब्ल्यूएआईऔर रेनस लॉजिस्टिक्स इंडिया की साझेदारी में विश्व बैंक की वित्तीय सहायता से जल मार्ग विकास परियोजना (Jal Marg Vikas Project) संचालित की जा रही है।
- आईडब्ल्यूएआई ने इस परियोजना के तहत ड्रेजिंग, टर्मिनल निर्माण, नेविगेशनल लॉक, जेट्टी निर्माण और नेविगेशनल एड्स की स्थापना की है।
- वर्तमान में देश में संचालित जलमार्गों की संख्या 24 से बढ़कर 29 हो गई है।
- 13 राष्ट्रीय जलमार्गों पर क्रूज़ सेवाएँ संचालित हो रही हैं।
- जलमार्गों पर कार्गो यातायात ने 145.84 मिलियन टन का नया रिकॉर्ड बनाया है।
- ‘जलवाहक’ कार्गो प्रमोशन स्कीम दिसंबर, 2024 में शुरू की गई जलवाहक’ कार्गो प्रमोशन स्कीम के तहत कार्गो मालिकों और परिवहनकर्ताओं को जलमार्ग यात्रा पर होने वाले कुल व्यय का 35% तक प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2127345
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2127332
