प्रश्न – 11 जनवरी, 2026 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता ब्रिस्बेन इंटरनेशनल, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब डेनिल मेदवेदेव (रूस) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब फ़्रांसिस्को कैब्रल (पुर्तगाल) और लुकास मिडलर (ऑस्ट्रिया) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 -11 जनवरी, 2026 के मध्य ATP टूर, 2026 सत्र की टेनिस प्रतियोगिता ब्रिस्बेन इंटरनेशनल, 2026 का आयोजन ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया में किया गया।
- इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –
- पुरुष एकल
- विजेता– डेनिल मेदवेदेव (रूस)
- उपविजेता– ब्रैंडन नकाशिमा (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
- पुरुष युगल
- विजेता– -फ़्रांसिस्को कैब्रल (पुर्तगाल) और लुकास मिडलर (ऑस्ट्रिया)
- उपविजेता– जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल (दोनों ग्रेट ब्रिटेन)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
