ब्रिटेन में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्राप्त करने वाले भारतीय अभिनेता

प्रश्न – मार्च, 2025 में किस भारतीय अभिनेता को ब्रिटेन में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्राप्त हुआ ?
(a) चिरंजीवी (b) सलमान खान
(c) शाहरूख खान (d) अनुपम खेर
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • मार्च, 2025 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता(तेलुगू सिनेमा) चिरंजीवी को लंदन स्थित थिंकटैंक ब्रिज इंडिया द्वारा यूके के हाउस ऑफ कॉमन्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें ‘सांस्कृतिक प्रभाव और सार्वजनिक सेवा’ में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय अभिनेता हैं
  • वर्ष 2024 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया।
  • इसी साल उनका नाम 537 गानों और 156 फिल्मों में 24,000 डांस स्टेप्स के साथ सबसे सफल अभिनेता डांसर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।
  • उन्हें अक्किनेनी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा 2024 में एएनआर शताब्दी वर्ष में एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/movies/regional-cinema/story/chiranjeevi-lifetime-achievement-award-uk-parliament-pawan-kalyan-proud-brother-2696235-2025-03-20

https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/telugu/movies/news/chiranjeevi-receives-a-lifetime-achievement-award/articleshow/119240885.cms