ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बसंत कुमार पोनवार

प्रश्न – ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बसंत कुमार पोनवार से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 29 जुलाई, 2026 को इनका निधन हो गया
  2. वर्ष 2005 में उन्होंने उत्तर बस्तर के कांकेर में काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वारफेयर कॉलेज (सीटीजेडब्ल्यूसी) की स्थापना की थी।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 29 जुलाई, 2026 को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर योद्धा और देश में आधुनिक जंगल युद्ध प्रणाली के शिल्पकार ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बसंत कुमार पोनवार का निधन हो गया
  • बसंत कुमार पंवार दिसंबर 1969 में मराठा लाइट इन्फैंट्री की पहली बटालियन में कमीशंड अधिकारी बने।
  • 1971 के युद्ध के दौरान 95 माउंटेन ब्रिगेड के अधीन सेवा देते हुए उन्होंने कमालपुर और बक्शीगंज में दुश्मन के ठिकानों पर हमलों का नेतृत्व किया।
  • वर्ष 2004 में उन्होंने पहले भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ की निगरानी भी की।
  • उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2005 में उन्होंने उत्तर बस्तर के कांकेर में काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वारफेयर कॉलेज (सीटीजेडब्ल्यूसी) की स्थापना की थी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.tribuneindia.com/news/india/1971-war-veteran-jungle-warfare-pioneer-brig-bk-ponwar-passes-away