प्रश्न – 3–4 अगस्त, 2026 के मध्य ब्रिक्स तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण सहयोग गठबंधन (ब्रिक्स-टीसीए) की अनुसंधान संगोष्ठी-2026 कहां आयोजित हुई ?
(a) मुंबई (b) नई दिल्ली
(c) जयपुर (d) लखनऊ
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3–4 अगस्त, 2026 के मध्य ब्रिक्स तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण सहयोग गठबंधन (ब्रिक्स-टीसीए) की अनुसंधान संगोष्ठी-2026 नई दिल्ली में आयोजित हुई
- इस कार्यक्रम का आयोजन “सतत एवं डिजिटल रूप से सक्षम टीवीईटी: ब्रिक्स का दृष्टिकोण” विषय के अंतर्गत किया गया।
- इस बैठक में ब्रिक्स देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, शिक्षाविदों, उद्योग जगत एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
- इस कार्यक्रम का आयोजन कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने किया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2294603®=3&lang=1