प्रश्न – 21-22 अगस्त, 2026 के मध्य ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) जयपुर
(c) मुंबई (d) इंदौर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21-22 अगस्त, 2026 के मध्य ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक-2026 जयपुर में आयोजित हुई
- इस अवसर पर ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों के घोषणापत्र को पारित किया गया।
- यह जयपुर घोषणापत्र ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच पर्यटन सहयोग को मजबूत करने के लिए एक ढांचा प्रदान करता है।
- इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की।
- जयपुर घोषणापत्र भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह के चार विषयगत प्राथमिकताओं पर किए गए कार्य को दर्शाता है।
- ये प्राथमिकताएं हैं – कृत्रिम मेधा और पर्यटन, संवहनीय और जिम्मेदार पर्यटन, पर्यटन कौशल और क्षमता निर्माण तथा पर्यटन आदान-प्रदान और निर्बाध यात्रा सुविधा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2302067&lang=11®=6