ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक-2026

प्रश्न – 3 से 4 अगस्त 2026 को ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक-2026 कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) लखनऊ
(c) मुंबई (d) जयपुर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 से 4 अगस्त 2026 के मध्य ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक-2026 लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई
  • इसका मुख्य विषय है – “परिवर्तन के प्रेरक के रूप में गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी”
  • इसका का उद्देश्य निम्नलिखित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के अंतर्गत परिणाम प्रदान करना है-
  • ब्रिक्स के प्रमुख सांख्यिकीय उत्पादों (जेएसपी और स्नैपशॉट) को सुदृढ़ बनाना
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणालियों में नवाचार और सुधार
  • डेटा प्रसार और पहुंच
  • व्यापक आर्थिक एवं क्षेत्रीय सांख्यिकी को सुदृढ़ बनाना
  • इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधियों ने भाग लिया

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2293375&reg=48&lang=2

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2294384&reg=48&lang=2

https://newsonair.gov.in/hi/meeting-of-heads-of-national-statistical-offices-of-brics-member-states-concludes