बोधिपथ फिल्म महोत्सव, 2025

प्रश्न – मार्च, 2025 में बोधिपथ फिल्म महोत्सव, 2025 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) नागपुर (d) पटना
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10-11 मार्च, 2025 को बोधिपथ फिल्म महोत्सव, 2025 इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • इसे अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) द्वारा आयोजित किया था
  • यह कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर बौद्धों को समर्पित है और बुद्ध की ऐतिहासिक शिक्षाओं से लेकर मन की पीड़ाओं को सुलझाने तक की असंख्य प्रस्तुतियों के लिए एक मंच प्रदान करता है
  • इस उत्सव में दस अत्यधिक अनुशंसित वैश्विक फ़िल्मों की स्क्रीनिंग की गई
  • जिन्हें बौद्ध प्रथाओं, अनुभवों की सुंदरता और करुणा, विचारशीलता और अनित्यता जैसे मूल्यों की सराहना को दर्शाने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है
  • फ़िल्म स्क्रीनिंग के अलावा, उत्सव में चार पैनल चर्चाएँ भी हुई
  • पैनल चर्चाओं के लिए व्यापक विषय इस प्रकार हैं:
    • भारत में बौद्ध फिल्मों की प्रासंगिकता – अतीत, वर्तमान और भविष्य।
    • आध्यात्मिक फिल्म निर्माण में अवसर और चुनौतियाँ।
    • बुद्ध धम्म में कला की अवधारणा.
    • सचेतन संचार

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2109255