प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 21 अप्रैल से 4 मई,2026 तक बोगोटा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले (FILBo)-2026 का आयोजन कोलंबिया में आयोजित किया जा रहा है
- इसमें भारत ने गेस्ट ऑफ़ हानर के रूप में भाग लिया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 अप्रैल से 4 मई,2026 तक बोगोटा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले (FILBo)-2026 का आयोजन कोलंबिया में आयोजित किया जा रहा है
- यह दुनिया के सबसे बड़े साहित्यिक आयोजनों में से एक है, जिसमें 6,00,000 से अधिक आगंतुक आते हैं और लगभग 25 देशों की भागीदारी के साथ 20 मंडपों में 2,000 से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।
- इसमें भारत ने गेस्ट ऑफ़ हानर (Guest of Honour) के रूप में भाग लिया
- भारत मंडप का उद्घाटन 21 अप्रैल को कोलंबिया की संस्कृति, कला और ज्ञान मंत्री यान्नाई कदामानी फोनरोडोना ने कोलंबिया और इक्वाडोर में भारत के राजदूत वनलालहुमा के साथ किया।
- भारत की भागीदारी का आयोजन शिक्षा मंत्रालय द्वारा कोलंबिया स्थित भारतीय दूतावास के सहयोग से किया जा रहा है, जबकि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है।
- एनबीटी के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे के नेतृत्व में 50 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल मेले में भाग ले रहा है, जिसमें लेखक, चित्रकार, प्रकाशक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हैं।
- “Read and Explore India – पढ़ें और जानें भारत – Lee y explora la India” के नारे के साथ इस मंडप में 100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें साहित्यिक चर्चाएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और संवादात्मक प्रदर्शनी शामिल थीं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
