बोइंग सुकन्या एयरोस्पेस लैब

प्रश्न – ओडिशा के बरगढ़ में स्थापित ‘बोइंग सुकन्या एयरोस्पेस लैब’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका उद्घाटन 11 अक्टूबर, 2026 को ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने किया।
(b) यह प्रयोगशाला बोइंग सुकन्या कार्यक्रम का हिस्सा है।
(c) इसका उद्देश्य बालिकाओं को केवल विमान संचालन का प्रशिक्षण देकर तत्काल पायलट के रूप में नियुक्त करना है।
(d) यह बालिकाओं को एसटीईएम तथा विमानन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
उत्तर- (c)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 11 अक्टूबर, 2026 को ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने बरगढ़ में बोइंग सुकन्या एयरोस्पेस लैब का उद्घाटन किया। 
  • यह पहल बालिकाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित (एसटीईएम) तथा विमानन के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों का हिस्सा है।
  • यह प्रयोगशाला बोइंग सुकन्या कार्यक्रम का हिस्सा है। 
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य एसटीईएम प्रयोगशालाओं तथा विमानन, विमान प्रतिरूप निर्माण (एरोमॉडलिंग), विज्ञान और प्रौद्योगिकी में व्यावहारिक शिक्षण के अवसरों के माध्यम से भारत के विकसित होते विमानन क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाना है।
  • अन्य उद्देश्य कम आयु के विद्यार्थियों को एयरोस्पेस से संबंधित क्षेत्रों से परिचित कराना है, जिससे वे तकनीकी कौशल विकसित कर सकें तथा विमानन और संबद्ध उद्योगों में भविष्य के करियर की संभावनाओं का पता लगा सकें।
  • अनुभवात्मक अधिगम पर केंद्रित यह कार्यक्रम एसटीईएम शिक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यालयी बालिकाओं में कम आयु से ही एयरोस्पेस और विमानन के प्रति रुचि विकसित करने का प्रयास करता है। 
  • बरगढ़ में प्रयोगशाला की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी अवधारणाओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा भारत के विस्तारशील विमानन पारितंत्र में कैरियर बनाने पर विचार करने के लिए प्रेरित करना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.boeing.co.in/news/2026/odisha-governor-inaugurates-boeing-sukanya-program-stem-aeromodeling-training-center-bargarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *