प्रश्न – ‘बॉब संवाद’ (Bob Samvad) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. यह एक एआई-आधारित बहुभाषी संवाद मंच है।
2. इसे भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विकसित किया गया है।
3. यह 22 भाषाओं में रीयल-टाइम संवाद की सुविधा देता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 मार्च, 2026 को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने मुंबई में औपचारिक तौर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के ‘बॉब संवाद’ का शुभारंभ किया।
- ‘बॉब संवाद’ बैंकिंग क्षेत्र का एक अभिनव,एआई-आधारित बहुभाषी संवाद मंच है, जिसका उद्देश्य बैंक शाखाओं में ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच संवाद को अधिक सहज, सरल और प्रभावी बनाना है।
- यह मंच भाषा संबंधी बाधाओं को समाप्त करने के लिए तैयार किया गया है, ताकि ग्राहक और शाखा कर्मी अपनी-अपनी पसंदीदा भाषा में बिना किसी कठिनाई के संवाद कर सकें।
- बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पूर्णतया स्वविकसित बॉब संवाद एआई-आधारित स्पीच और लैंग्वेज टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है।
- यह 22 भाषाओं में रीयल-टाइम, कम-विलंबता (low-latency), दो-तरफा संवाद को सक्षम बनाता है।
- साथ ही, यह संवाद की प्रासंगिक सटीकता और स्वाभाविक प्रवाह को बनाए रखते हुए भारत की भाषाई विविधता को सम्मान देता है।
- बैंक की शाखाओं में सेवा काउंटर पर यह एप्लिकेशन ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच सहज संवाद सुनिश्चित करता है, भले ही दोनों अलग-अलग भाषाएँ बोलते हों।
- ग्राहक अपनी पसंदीदा भाषा में बोलकर या टाइप करके अपनी समस्या या प्रश्न दर्ज कर सकते हैं।
- यह तुरंत कर्मचारी की चुनी हुई भाषा में अनुवादित हो जाता है, और कर्मचारी का उत्तर भी ग्राहक की भाषा में बदल जाता है।
- पूरी बातचीत स्क्रीन पर टेक्स्ट के रूप में दिखाई देती है।
- साथ ही इसमें एक वैकल्पिक वॉयस मोड भी उपलब्ध है, जो टेक्स्ट को आवाज़ में बदल देता है।
- यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो पढ़ने की बजाय सुनना पसंद करते हैं, जिससे यह मंच सभी के लिए अधिक सुलभ बन जाता है।
- पहले चरण में बॉब संवाद को तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की 250 शाखाओं में लागू किया जाएगा।
- इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से बैंक के व्यापक शाखा नेटवर्क में विस्तारित किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2249636®=3&lang=1
