बॉब कूपर

प्रश्न – बॉब कूपर ने किस वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ 307 रन की पारी खेली थी?
(a) 1964 (b) 1966
(c) 1968 (d) 1970
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 मई ,2025 को ऑस्ट्रेलियाई धरती टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बॉब कूपर (Bob Cowper) का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उन्होंने वर्ष 1964 से 1968 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 टेस्ट मैच खेले और वर्ष 1960 से 1970 तक विक्टोरिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शेफील्ड शील्ड क्रिकेट खेला।
  • 27 टेस्ट मैचों में उन्होंने 2061 रन बनाए।
  • कूपर ने अपने टेस्ट करियर में 5 शतक जड़े, जिनमें से एक ऐतिहासिक 307 रन की पारी थी, जो उन्होंने वर्ष 1966 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी।
  • विक्टोरिया के लिए कूपर ने 83 प्रथम श्रेणी मैच खेले।
  • कूपर ने बाद में ICC मैच रेफरी के रूप में काम किया।
  • वर्ष 2023 में उन्हें मेडल ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espncricinfo.com/story/former-australia-test-cricketer-bob-cowper-dies-at-84-1485619

https://indianexpress.com/article/sports/cricket/former-australian-cricketer-and-monaco-based-multimillionaire-bob-cowper-dies-at-the-age-of-84-9996497

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/news/former-australia-batter-bob-cowper-who-hit-triple-century-against-india-dies-at-84/articleshow/121074648.cms