बैलोन डी’ ओर अवॉड्‌र्स‚ 2023

प्रश्न – बैलोन डी’ ओर अवॉड्‌र्स‚ 2023 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 30 अक्टूबर‚ 2023 को पेरिस में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार दिया गया।
(ii) बेलोन डी’ ओर पुरस्कार (पुरुष) लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड आठवीं बार जीता है।
(iii) बैलोन डी’ ओर पुरस्कार (महिला) एलेक्सिया पुटलेस ने जीता है।
(iv) याशिन पुरस्कार एमिलियानो मार्टिनेज को प्रदान किया गया है?
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • मेसी ने वर्ष 2023 से पहले वर्ष 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में यह पुरस्कार जीता था।
  • पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डों ने 5 बार यह पुरस्कार जीता है।
  • वर्ष 1956 में पहली बार स्टैनली मैथ्यूज को यह पुरस्कार दिया गया था।
  • महिला फुटबॉलर्स को वर्ष 2018 से यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।
  • यह पुरस्कार क्लब और राष्ट्रीय टीम में 1 वर्ष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
  • एलेक्सिया पुटलेस लगातार दो बार यह पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।

लेखक- विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/football/ballon-d-or-2023-winners-list-messi-haaland-bonmati-man-city-barca-femeni/article67478472.ece

https://sportstar.thehindu.com/football/ballon-dor-full-list-of-winners-1956-to-2023-balon-dor-winner-messi-haaland-mbappe-cristiano-ronaldo/article67474608.ece