प्रश्न – निम्नलिखित में से किस देश ने 11-16 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप, 2025 का खिताब जीता?
(a) चीन (b) इंडोनेशिया
(c) जापान (d) थाईलैंड
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11-16 फरवरी, 2025 के मध्य बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप, 2025 (चौथा संस्करण) का आयोजन क़िंगदाओ, शेडोंग, चीन में किया गया।
- इंडोनेशिया ने एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में डिफेंडिंग चैंपियन चीन को 3-1 से हराकर पहली बार खिताब जीता।
- पुरुष युगल में मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और डेनियल मार्थिन (इंडोनेशिया) ने चेन शुजुन और हुआंग दी (चीन) को 21-15, 21-9 से हराया।
- इस जीत के साथ इंडोनेशिया ने खिताब अपने नाम कर लिया।
- जापान और थाईलैंड ने कांस्य पदक जीता।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://bwfbadminton.com/tournament/5192/tsingtao-badminton-asia-mixed-team-championship-2025
