प्रश्न – बृहस्पति कुंड के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 8 अक्टूबर, 2025 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या के टेढ़ी बाजार चौराहा पर ऐतिहासिक बृहस्पति कुंड का उद्घाटन किया।
- यह कुंड वेदों, पुराणों और उपनिषदों में वर्णित अयोध्या के 108 पवित्र कुंडों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 अक्टूबर, 2025 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या के टेढ़ी बाजार चौराहा पर ऐतिहासिक बृहस्पति कुंड का उद्घाटन किया।
- यह कुंड दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं को समर्पित है।
- प्राचीन बृहस्पति कुंड का पूर्ण जीर्णोंद्धार किया गया है।
- यह कुंड वेदों, पुराणों और उपनिषदों में वर्णित अयोध्या के 108 पवित्र कुंडों में से एक है।
- लगभग 4.5 करोड़ रुपए की लागत की यह परियोजना 1.5 माह में पूरी की गई है।
- बृहस्पति कुंड में दक्षिण भारत के तीन महान भक्ति संगीतकारों, त्यागराज स्वामीगल, पुरंदर दास और अरुणाचल कवि की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
- अयोध्या वाराणसी के साथ दक्षिण भारत के तीर्थ यात्रियों के लिए अत्याधिक पंसदीदा धार्मिक स्थल है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
