प्रश्न – 31 जनवरी, 2025 को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने वर्ष 2023 -24 के लिए बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार प्रदान किए। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) जसप्रीत बुमराह को वर्ष 2023 -24 में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर का पाली उमरीगर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
(b) दीप्ति शर्मा को वर्ष 2023 -24 में शानदान प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
(c) कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सचिन तेंदुलकर को प्रदान किया गया।
(d) बीसीसीआई स्पेशल अवॉर्ड रविचंद्रन अश्विन को प्रदान किया गया।
उत्तर – (b)
- 31 जनवरी, 2025 को हैदराबाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वर्ष 2023 -24 लिए बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार प्रदान किए।
- भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्ष 2023 -24 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर का पाली उमरीगर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
- स्मृति मंधाना को वर्ष 2023 -24 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
- वर्ष 2023 -24 में प्रदत्त अन्य पुरस्कार इस प्रकार हैं-
- कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- सचिन तेंदुलकर
- बीसीसीआई स्पेशल अवॉर्ड- रविचंद्रन अश्विन
- वर्ष 2023 -24 में वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी- स्मृति मंधाना
- वर्ष 2023 -24 में वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी- दीप्ति शर्मा
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (पुरुष)- सरफराज खान
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (महिला)- आशा शोभना
(i) रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हेतु- तनुष कोटियन (मुंबई)
(ii) घरेलू सीमित ओवर के टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर- शशांक सिंह (छत्तीसगढ़) - माधवराव सिंधिया अवॉर्ड-
(i) रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट -मोहित जांगरा (मिजोरम), रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट – तनय त्यागराजन (हैदराबाद), रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक रन – अग्नि चोपड़ा (मिजोरम)
(ii) रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सर्वाधिक रन – रिकी भुई (आंध्र प्रदेश)
एम.ए.चिदंबरम ट्रॉफी
(i) U-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) 2023 -24 में सर्वाधिक रन हेतु – हेम चेरी (नागालैंड) - लाला अमरनाथ अवॉर्ड-
(ii)U-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) 2023 -24 में सर्वाधिक रन हेतु – अनिश केवी (कर्नाटक)
(ii) U-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) 2023 -24 में सर्वाधिक विकेट लेने हेतु- नेइज़ेखो रुप्रियो (नागालैंड)
(iii)U-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) 2023 -24 में सर्वाधिक विकेट लेने हेतु – पी. विद्युत (तमिलनाडु)
(iv) U-19 कूच बिहार ट्रॉफी 2023 -24 में सर्वाधिक रन हेतु- काव्या तोतिया (उत्तर प्रदेश)
(v) U-19 कूच बिहार ट्रॉफी 2023 -24 में सर्वाधिक विकेट लेने हेतु- विष्णु भारद्वाज (मध्य प्रदेश)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी
(i) U-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2023 -24 में सर्वाधिक रन हेतु- लक्ष्य रायचंदानी (उत्तराखंड))
(ii) U-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2023 -24 में सर्वाधिक विकेट लेने हेतु- हेमचुदेशन जगन्नाथन (तमिलनाडु)
(iii) घरेलू क्रिकेटर, 2023 -24 में सर्वश्रेष्ठ सीनियर महिला क्रिकेटर (वनडे में)- प्रिया मिश्रा (दिल्ली)
(iv) घरेलू क्रिकेट, 2023 -24 में सर्वश्रेष्ठ जूनियर महिला क्रिकेटर- ईश्वरी अवसारे (महाराष्ट्र) - वर्ष 2023 -24 में घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर- अक्षय तोतरे (Akshay Totre)
- वर्ष 2023 -24 में बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट शृंखला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/hi/news/bcci-awards-2025-indian-cricket-winners-list