प्रश्न-25 मार्च‚ 2022 को किसे भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) का पुन: अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है?
(a) पुलेला गोपीचंद
(b) अरुण हनुमानदास लखानी
(c) हिमंत बिस्वा सरमा
(d) अब्दुल बारी सिद्दीकी
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 25 मार्च‚ 2022 को आम सभा की बैठक में हिमंत बिस्वा सरमा को पुन: भारतीय बैडमिंटन संघ का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
- उनका कार्यकाल 4 वर्ष (वर्ष 2022 से वर्ष 2026) तक होगा।
- असम के वर्तमान मुख्यमंत्री सरमा वर्ष 2017 में पहली बार बीएआई के अध्यक्ष चुने गये थे।
- वह बैडमिंटन एशिया के उपाध्यक्ष और बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन कार्यकारी परिषद के सदस्य भी हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…