बिहार सरकार ने पटना मेट्रो रेल सेवा प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की

Bihar cabinet nod for Patna Metro Rail project

प्रश्न-हाल ही में बिहार मंत्रिपरिषद ने कितने करोड़ रुपये की लागत से पटना मेट्रो रेल सेवा के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की?
(a) 19,000 करोड़ रुपये
(b) 15,350 करोड़ रुपये
(c) 16,960 करोड़ रुपये
(d) 13,960 करोड़ रुपये
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9 फरवरी, 2016 को बिहार मंत्रिपरिषद ने 16,960 करोड़ रुपये की लागत से पटना मेट्रो रेल सेवा का प्रस्ताव स्वीकृत किया।
  • इसके तहत ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में 1A एवं 1B की योजना है।
  • 1A के तहत मेट्रो का विस्तार दानापुर से मीठापुर तक वाया बेलीरोड एवं पटना रेलवे स्टेशन तक होगा।
  • 1B के तहत मेट्रो का विस्तार दीघा घाट से पटना उच्च न्यायालय/विकास भवन तक होगा।
  • ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कुल लंबाई 16.9 कि.मी. होगी. जिसमें 14 स्टेशन होंगे।
  • महानगरीय व्यवस्था में सार्वजनिक आवागमन हेतु पटना मेट्रो रेल सेवा की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
  • उल्लेखनीय है कि पटना महानगर मास्टर प्लान, 2031 के अनुसार, पटना लगभग 1150 वर्ग कि.मी. में विस्तारित होगा।
  • इसमें दानापुर, खगौल, सैदपुरा, फुलवारीशरीफ, बिहटा, फतुहा शामिल होंगे। मेट्रो परियोजना इनमें सहायक होगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-otherstates/bihar-govt-nod-for-metro-project-in-patna/article8215849.ece
http://www.business-standard.com/article/news-ians/bihar-cabinet-nod-for-patna-metro-rail-project-116020901013_1.html
http://csd.bih.nic.in/Upload/Decisions/cab09012016.pdf
http://210.212.23.61/AdminPanel/Files/PressRelease/136.pdf