प्रश्न – 6 मई, 2026 को बिहार मंत्रिमंडल द्वारा बिहार शहरी परिवर्तन कार्यक्रम के लिए विश्व बैंक से कितनी ऋण सहायता प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई?
(a) 100 मिलियन डॉलर
(b) 250 मिलियन डॉलर
(c) 500 मिलियन डॉलर
(d) 1 बिलियन डॉलर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 मई, 2026 को बिहार मंत्रिमंडल ने राज्य के चयनित शहरी केन्द्रों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं उत्पादक बनाने तथा एकीकृत शहरी आर्थिक क्षेत्रों के विकास के लिए विश्व बैंक से 500 मिलियन डॉलर ऋण की सहायता प्राप्त करबिहार शहरी परिवर्तन कार्यक्रम (बिहार अर्बन ट्रान्सफॉर्मेशन प्रोग्राम) क्रियान्वित करने हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करनेमंजूरी प्रदान की।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के चयनित शहरी केंद्रों शहरों और नगरपालिकाओं में शहरी शासन को सुदृढ़ करना, नागरिक अवसंरचना में सुधार करना, सार्वजनिक सेवाओं को बढ़ाना और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देना है।
- विश्व बैंक से प्रस्तावित ऋण सहायता का उपयोग शहरी अवसंरचना उन्नयन, नगरपालिका क्षमता निर्माण, जल आपूर्ति और स्वच्छता में सुधार तथा बढ़ती जनसंख्या और अवसंरचना संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नियोजित शहरी विस्तार में किया जाएगा।
- इसके अलावा मंत्रिमंडल द्वारा बिहार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य विधानसभा और विधानसभा दोनों के सदस्यों को इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने की भी मंजूरी प्रदान की गई है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://stc.bihar.gov.in/ShowDepartmentContent.aspx?Id=MTA%3D
