बिहार में परम रुद्र सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन

प्रश्न – हाल ही में उद्घाटित परम रुद्र सुपरकंप्यूटर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। विकल्पों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) परम रुद्र सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन 26 दिसंबर, 2025 को आईआईटी पटना में किया गया।
(b) यह सुपरकंप्यूटर राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
(c) परम रुद्र प्रणाली से केवल आईआईटी पटना के कंप्यूटर विज्ञान विभाग को ही लाभ मिलेगा।
(d) यह बिहार के किसी संस्थान में स्थापित पहला परम रुद्र सुपरकंप्यूटर है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 दिसंबर, 2025 को बिहार के पहले परम रुद्र (PARAM Rudra) सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना में किया गया।
  • राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के तहत स्थापित इस अत्याधुनिक सुविधा का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अतिरिक्त सचिव अमितेश कुमार सिन्हा ने किया।
  • इसे बिहार के किसी संस्थान या सरकारी कार्यालय में स्थापित किया गया पहला परम रुद्र सुपरकंप्यूटर है।
  • परम रुद्र सुपरकंप्यूटिंग सुविधा से आईआईटी-पटना और आसपास के शैक्षणिक संस्थानों में अनुसंधान क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
  • परम रुद्र प्रणाली से 10 विभागों के लगभग 60 संकाय सदस्यों और लगभग 400 छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • यह कम्प्यूटेशनल एस्ट्रोबायोलॉजी, कम्प्यूटेशनल एस्ट्रोकेमिस्ट्री, रिएक्शन डायनेमिक्स, कम्प्यूटेशनल मटेरियल डिजाइन, मॉलिक्यूलर इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटेशनल फ्लूइड मैकेनिक्स, कम्प्यूटेशनल नैनो-बायो इंटरफेस, एआई और डेटा साइंस, और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान में सहयोग प्रदान करेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/supercomputer-launched-at-iit-patna-to-boost-research/articleshow/126194325.cms