बिहार में अत्याधुनिक साइलो गोदाम का उद्घाटन

प्रश्न – 23 जून 2025 को बिहार के किस जिले में 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले साइलो गोदाम का उद्घाटन किया गया?
(a) आरा
(b) भागलपुर
(c) खगड़िया
(d) मुजफ्फरपुर
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 जून 2025 को बिहार के खगड़िया जिले में निर्मित 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले साइलो गोदाम का उद्घाटन किया गया।
  • इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी (खाद्य, उपभोक्ता मामले व नवकरणीय ऊर्जा) ने किया।
  • यह साइलो स्टील से निर्मित, पूर्णत: यंत्रीकृत और अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त है।
  • कम जगह में अधिक भंडारण की सुविधा इस साइलो की प्रमुख विशेषता है।
  • साइलो में भंडारण के दौरान अनाज खराब नहीं होता, जिससे स्टोरेज लॉस में कमी आती है।
  • इस साइलो का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2014 में प्रस्तुत अवधारणा के अनुरूप है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2138878

https://uniindia.com/silo-warehouse-of-50-000-metric-tonne-capacity-inaugurated-in-khagaria/east/news/3497413.html#:~:text=Khagaria%2C%20June%2023%20(UNI),at%20Pasraha%20in%20Khagaria%20district.