बिहार का चौथा कृषि रोड मैप (2023-28)

प्रश्न – 18 अक्टूबर‚ 2023 को किसने बिहार के चौथे कृषि रोडमैप (2023-28) का शुभारंभ किया?
(a) द्रौपदी मुर्मु
(b) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
(c) नीतीश कुमार
(d) नरेंद्र सिंह तोमर
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • दूसरे कृषि रोड मैप (वर्ष 2012 से 2017 तक) के तहत किए गए कार्य के फलस्वरूप राज्य में फल‚ सब्जी‚ दूध‚ अंडा एवं मछली के उत्पादन में वृद्धि हुई।
  • वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक तीसरे कृषि रोड मैप के तहत कार्य किए गए थे‚ किन्तु इसका कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ाकर वर्ष 2023 तक कर दिया गया था।
  • दूसरे कृषि रोड मैप का शुभारंभ तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने तथा तीसरे कृषि रोड मैप का शुभारंभ तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था।
  • बिहार में पहले कृषि रोड मैप से किसानों को काफी लाभ हुआ है और धान‚ मक्का‚ गेहूं तथा आलू के उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हुई है।
  • वर्ष 2011-12 में नालंदा के एक किसान ने प्रति हेक्टेयर धान का सबसे अधिक उत्पादन कर चीन को पीछे छोड़ दिया।
  • इससे पूर्व प्रति हेक्टेयर का रिकॉर्ड चीन के नाम था।
  • आलू के उत्पाद में भी नालंदा जिले के एक किसान ने ही विश्व कीर्तिमान बनाया।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/other-states/president-droupadi-murmu-launches-4th-agriculture-road-map-of-bihar/article67433873.ece