बिल्टमोर चैंपियनशिप एशविल, 2026

प्रश्न – 20 सितंबर, 2026 को संपन्न गोल्फ प्रतियोगिता बिल्टमोर चैंपियनशिप एशविल, 2026 का खिताब किसने जीता है?
(a) बेन जेम्स (b) जैकब ब्रिजमैन
(c) रिकी कैस्टिलो (d) नील शिप्ली
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17–20 सितंबर, 2026 को अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना राज्य में बिल्टमोर चैंपियनशिप एशविल, 2026 का पहला संस्करण आयोजित हुआ।
  • प्रतियोगिता के मुकाबले द क्लिफ्स एट वॉलनट कोव (The Cliffs at Walnut Cove) गोल्फ कोर्स पर खेले गए।
  • यह प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्करण था तथा इसे पीजीए टूर (PGA Tour) के अंतर्गत आयोजित किया गया।
  • यह वर्ष 2026 की फेडएक्स कप फॉल (FedExCup Fall) शृंखला का पहला टूर्नामेंट था।
  • प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 50 लाख अमेरिकी डॉलर थी।
  • अमेरिकी पेशेवर गोल्फर जैकब ब्रिजमैन (Jacob Bridgeman) ने बिल्टमोर चैंपियनशिप एशविल, 2026 का खिताब जीता।
  • अमेरिकी पेशेवर गोल्फर बेन जेम्स दूसरे स्थान पर रहे।
  • अमेरिकी पेशेवर गोल्फर रिकी कैस्टिलो तीसरे स्थान पर रहे।
  • जैकब ब्रिजमैन इस प्रतियोगिता के पहले विजेता बने।
  • यह पश्चिमी उत्तरी कैरोलिना क्षेत्र में लगभग 80 वर्षों के बाद आयोजित पहला पीजीए टूर टूर्नामेंट था।
  • टूर्नामेंट ने सितंबर 2024 में आए हरिकेन हेलेन के बाद एशविल क्षेत्र की पुनर्बहाली और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष मंच प्रदान किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.biltmorechampionship.com/course

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *