बिग बैश लीग में खेलने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी 

प्रश्न-18 जनवरी‚ 2022 को कौन क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने वाला भारत का पहला पुरुष खिलाड़ी बन गया है?
(a) उन्मुक्त चंद
(b) पार्थिव पटेल
(c) सुदीप त्यागी
(d) रजत भाटिया
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 18 जनवरी‚ 2022 को उन्मुक्त चंद्र ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
  • उन्होंने इस लीग में मेलबर्न रेनगेड्स की तरफ से होबार्ट हैरिकेंस के विरुद्ध पदार्पण किया।
  • इस मैच में वह 8 गेंदों में मात्र 6 रन बना सके।
  • उन्मुक्त चंद ने अगस्त‚ 2021 में भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
  • संन्यास के बाद यह अमेरिका में क्रिकेट खेल रहे हैं।
  • उनकी कप्तानी में सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स ने माइनर्स लीग क्रिकेट का खिताब जीता है।
  • इस टूर्नामेंट में चंद ने 591 रन बनाए‚ जिसमें 1 शतक भी शामिल है।
  • उन्होंने इस अमेरिकी लीग से 3 वर्षीय करार किया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/cricket/big-bash-league-australia-t20-unmukt-chand-delhi-ipl-u-19-world-cup-cricket-news/article38286603.ece