बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का 100-दिवसीय गहन जन-जागरूकता कार्यक्रम 27 नवंबर, 2025 से 8 मार्च, 2026 तक चलेगा।
(b) यह राष्ट्रव्यापी अभियान पहली बार 27 नवंबर, 2025 को प्रारंभ किया गया था।
(c) अभियान का तीसरा चरण ग्राम पंचायतों और नगर वार्डों को बाल-विवाह-मुक्त घोषणाएं पारित करने के लिए प्रेरित करता है।
(d) अभियान के प्रथम चरण में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां एवं सामूहिक प्रतिज्ञा का आयोजन शामिल है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 दिसंबर, 2025 को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100-दिवसीय गहन जन-जागरूकता अभियान का औपचारिक शुभारंभ विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया।
  • यह आयोजन अभियान की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा रहा है।
  • मंत्रालय ने यह राष्ट्रव्यापी अभियान 27 नवंबर, 2024 को प्रारंभ किया था, जिसने 27 नवंबर, 2025 को एक वर्ष पूरा किया है।
  • कार्यक्रम में बाल विवाह समाप्ति हेतु राष्ट्रीय प्रतिज्ञा, अभियान के दौरान देशभर में आए प्रेरक परिवर्तन की कहानियों पर आधारित विशेष फिल्म, तथा फ्रंटलाइन चैंपियनों के अनुभव साझा किए जाएंगे।
  • यह अभियान एक संगठित तीन-चरणीय योजना पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समुदायों को सक्रिय करना और निरंतर जन-सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।
  • इस 100- दिवसीय अभियान की अवधि 27 नवंबर, 2025 – 8 मार्च, 2026 तक है।
  • पहला चरण (27 नवंबर – 31 दिसंबर, 2025) – स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिताएं, इंटरैक्टिव सत्र और बाल विवाह उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रतिज्ञा कार्यक्रम।
  • दूसरा चरण (1 – 31 जनवरी 2026) – धर्मगुरुओं, समुदाय के प्रभावशाली व्यक्तियों और विवाह सेवा प्रदाताओं की सहभागिता और बाल अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर संदेशों का व्यापक प्रसार।
  • तीसरा चरण (1 फरवरी – 8 मार्च, 2026) – ग्राम पंचायतों और नगर वार्डों को बाल-विवाह-मुक्त घोषणाएं पारित करने के लिए प्रेरित करना और स्थानीय प्रशासन और समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।
  • यह राष्ट्रीय अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय में क्रियान्वित किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर तक व्यापक पहुँच और प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2197965&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/centre-to-launch-100-day-awareness-drive-for-a-child-marriage-free-bharat