प्रश्न – ‘बाल विवाह मुक्त नेपाल’ अभियान से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 31 दिसंबर, 2024 को नेपाल ने बाल विवाह समाप्त करने के लिए ‘बाल विवाह मुक्त नेपाल’ अभियान शुरू किया।
2. नेपाल ने वर्ष 2030 तक बाल विवाह समाप्त करने का संकल्प लिया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 दिसंबर, 2024 को नेपाल ने बाल विवाह समाप्त करने के लिए ‘बाल विवाह मुक्त नेपाल’ अभियान शुरू किया।
- प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के संकल्प के बीच नेपाल और भारत के बाल अधिकार कार्यकर्ताओं, बच्चों और नागरिक संस्था के सदस्यों सहित 100 से अधिक लोगों ने ‘बाल विवाह मुक्त नेपाल’ अभियान शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है।
- यह अभियान महिला और बाल मंत्रालय द्वारा भारतीय संगठन ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन’ और नेपाल के ‘बैकवर्ड सोसाइटी एजुकेशन’ के समर्थन से शुरू किया गया है।
- “भारत में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत नवंबर 2024 में हुई और अब नेपाल ने दक्षिण एशिया क्षेत्र में बाल विवाह समाप्त करने के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन शुरू किया है।
- नेपाल ने वर्ष 2030 तक बाल विवाह समाप्त करने का संकल्प लिया है।
- नेपाल में दक्षिण एशिया में बाल विवाह की सबसे उच्चतम प्रचलन दर है।
- नेपाल में पुरुषों और महिलाओं के लिए विवाह की कानूनी आयु 20 वर्ष है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianexpress.com/article/news-today/nepal-child-marriage-campaign-kp-oli-9754841/