बाल्ड ईगल

प्रश्न – दिसंबर, 2024 में बाल्ड ईगल को आधिकारिक तौर पर किस देश का राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया?
(a) अमेरिका (b) मेक्सिको
(c) आयरलैंड (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • दिसंबर, 2024 में बाल्ड ईगल को आधिकारिक तौर पर अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया।
  • यह पक्षी 240 से अधिक वर्षों से अमरीका की शक्ति और ताकत का प्रतीक रहा है।
  • राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कांग्रेस द्वारा भेजे गए कानून पर हस्ताक्षर कर, इसे अंतिम रूप दिया।
  • बाल्ड ईगल अपने सफेद सिर, पीली चोंच और भूरे रंग के आकर्षक शरीर के लिए जाना जाता है।
  • बाल्ड ईगल संयुक्त राज्य अमेरिका की मुहर पर दिखाई देता है।
  • इस मुहर का उपयोग आधिकारिक दस्तावेजों में 1782 से किया जा रहा है।
  • यह मुहर ईगल, एक जैतून की शाखा, तीर, एक ध्वज जैसी ढाल, और सितारों के एक समूह से बनी है। इस पर “ई फ्‍लुरिबस यूनम” (E Pluribus Unum) आदर्श वाक्य (जिसका अर्थ है, ‘कई में से एक’) लिखा हुआ है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/articles/c23vzkdek4po

https://timesofindia.indiatimes.com/etimes/trending/bald-eagle-officially-named-americas-national-bird-after-250-years-all-you-want-to-know/articleshow/116719106.cms

https://www.earth.com/news/its-official-the-bald-eagle-is-the-national-bird-of-the-united-states/