प्रश्न-21 मई‚ 2022 को बायोटेक शोधकर्ताओं और स्टार्टअप के लिए एकल राष्ट्रीय पोर्टल ‘जैविक अनुसंधान नियामक अनुमोदन पोर्टल’ लांच किया गया। यह किस मंत्रालय की पहल है?
(a) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(b) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(c) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(d) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 21 मई‚ 2022 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बायोटेक शोधकर्ताओं के लिए और स्टार्ट-अप्स के लिए एकल राष्ट्रीय पोर्टल ‘जैविक अनुसंधान नियामक अनुमोदन पोर्टल (Bio RRAP) लांच किया।
- यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक पहल है।
- यह पोर्टल देश में ईज ऑफ डूइंग साइंस‚ वैज्ञानिक अनुसंधान और ईज ऑफ स्टार्ट-अप्स को आसान बनाने में मदद करेगा।
- इसके अलावा यह पोर्टल हितधारकों को एक विशिष्ट बायोआरआरएपी आईडी के माध्यम से किसी विशेष अनुप्रयोग के लिए दी मंजूरी को भी अनुमति प्रदान करेगा।
- वर्तमान में देश में 2700 से अधिक बायोटेक स्टार्टअप और 2500 से अधिक बायोटेक कंपनियां काम कर रही हैं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…