प्रश्न – 9 अगस्त, 2025 को ‘बाज़ अख – एंटी ड्रोन सिस्टम’ (Baaj Akh- Anti Drone System) किस राज्य में लॉन्च किया गया?
(a) राजस्थान
(b) पंजाब
(c) जम्मू-कश्मीर
(d) गुजरात
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 अगस्त, 2025 को पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हो रही हथियार और नशे की तस्करी को रोकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘बाज़ अख – एंटी ड्रोन सिस्टम’ (Baaj Akh- Anti Drone System) को हरी झंडी दिखाई।
- पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस प्रणाली को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ ) के साथ समन्वय में ‘दूसरी पंक्ति की रक्षा’ के रूप में तैनात किया है।
- पहले से ही बीएसएफ इस तरह की एंटी-ड्रोन प्रणाली का उपयोग कर रही है।
- सीमा पार से पंजाब में नशे की आमद रोकने के लिए फिलहाल तीन एंटी ड्रोन सिस्टम शुरू किए गए हैं, और जल्द ही छह और लगाए जाएंगे।
- पंजाब सरकार द्वारा एंटी ड्रोन सिस्टम (एडीएस) पर 51.4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…