बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला-2026

प्रश्न – 28 जून, 2026 को बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला-2026 कहां आयोजित की गई ?
(a) जयपुर (b) अलवर
(c) नई दिल्ली (d) देहरादून
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 जून, 2026 को बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला-2026 अलवर,राजस्थान में आयोजित की गई.
  • इसका मुख्य विषय – “बाघों का पुनर्वास अवसर और चुनौतियां” था
  • इसे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा राजस्थान सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया था
  • इस कार्यशाला में भारत के बाघ बहुल क्षेत्रों के क्षेत्रीय निदेशकों, मुख्य वन्यजीव वार्डन और वन्यजीव विशेषज्ञों को बाघों के पुनर्वास और सक्रिय प्रबंधन के लिए विज्ञान-आधारित रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ आए।
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसका उद्घाटन किया
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों के पुनर्वास के 18 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था
  • भूपेंद्र यादव ने सरिस्का बाघ पुनर्वास कार्यक्रम को वन्यजीव संरक्षण में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह विश्व में बाघों का पहला सफल वैज्ञानिक पुनर्वास है जो उस क्षेत्र में किया गया है जहां यह प्रजाति स्थानीय रूप से विलुप्त हो गई थी।
  • उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम वैज्ञानिक प्रबंधन, समर्पित संरक्षण प्रयासों और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से प्रजातियों के पुनर्वास का एक सफल वैश्विक उदाहरण है।
  • उन्होंने कहा कि सरिस्का ने 2005 में स्थानीय विलुप्ति की स्थिति से उबरते हुए आज 56 बाघों को आश्रय प्रदान किया है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2278589&reg=3&lang=1

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2279160&reg=3&lang=1