प्रश्न – 13-14 फरवरी 2026 के मध्य बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) बंगलुरु
(c) मुंबई (d) इंदौर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13-14 फरवरी 2026 के मध्य बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ( International Conference on Dam Safety )-2026 भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बंगलुरु में आयोजित किया गया
- इसका आयोजन बांध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना (डीआरआईपी) के चरण द्वितीय और तृतीय के अंतर्गत किया गया
- यह सम्मेलन भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) और कर्नाटक सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी), भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु और विश्व बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया
- इस सम्मेलन का उद्घाटन कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2228649®=3&lang=2
