बांग्लादेश रेलवे को रेल डिब्बों के पहले रेक का निर्यात

प्रश्न -निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 12 अगस्त, 2026 को रेल डिब्बा कारखाना (RCF), कपूरथला ने बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी ब्रॉड गेज डिब्बों के पहले रेक का निर्यात किया है।
  2. इस रेक में AC स्लीपर, AC चेयर कार, नॉन-AC चेयर कार तथा पावर कार शामिल हैं।
  3. इन डिब्बों में यूरोपीय मानक EN 15227 के अनुरूप क्रैशवर्दी डिजाइन प्रावधान अपनाए गए हैं।
  4. इनकी विद्युत प्रणाली भारतीय रेल में सामान्यतः प्रयुक्त 750 वोल्ट के बजाय बांग्लादेश की आवश्यकताओं के अनुरूप 415 वोल्ट पर संचालित होती है।
    उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 1, 2 और 3
    (d) उपर्युक्त सभी
    उत्तर – (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 12 अगस्त, 2026 को रेल डिब्बा कारखाना (RCF), कपूरथला ने बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एल एच बी ब्रॉड गेज रेल डिब्बों के पहले रेक का निर्यात कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
  • पहले रेक में 3 AC स्लीपर कार, 3 AC चेयर कार, 11 नॉन-AC चेयर कार और 2 पावर कार शामिल हैं।
  • इन डिब्बों को बांग्लादेश रेलवे की परिचालन परिस्थितियों एवं यात्री आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष रूप से अनुकूलित किया गया है।
  • यात्री सुविधाओं में मल्टी-पोजीशन रिक्लाइनिंग चेयर, स्टेनलेस स्टील आर्मरेस्ट एवं फुटरेस्ट, AC कोचों में पंखे, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और पैसेंजर अलार्म सिस्टम शामिल हैं।
  • अन्य विशेषताओं में आंशिक रूप से खुलने वाली खिड़कियां, बेबी केयर रूम और प्रार्थना कक्ष शामिल हैं।
  • अधिक यात्री भार सहने के लिए कोचों की छत को मजबूत बनाया गया है।
  • कोचों में यूरोपीय मानक EN 15227 के अनुरूप क्रैशवर्दी डिजाइन प्रावधान अपनाए गए हैं, जिससे टक्कर के समय यात्री सुरक्षा बढ़ेगी।
  • विद्युत प्रणाली को बांग्लादेश के अनुरूप 415 वोल्ट संचालन के लिए बनाया गया है; भारतीय रेल में सामान्यतः 750 वोल्ट प्रणाली होती है।
  • RCF ने 2015-16 में बांग्लादेश को 120 एल एच बी कोच दिए थे।
  • वर्ष 2024 में RITES के माध्यम से सात प्रकार के 200 कोचों का नया ऑर्डर मिला।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://trak.in/stories/india-manufacturers-19-lhb-broad-gauge-rail-coaches-for-bangladesh/