बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास के मध्य मिलन-2026 के मध्य

प्रश्न – 15 से 25 फरवरी, 2026 तक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन-2026 कहां आयोजित किया जाएगा ?
(a) कोचीन (b) विशाखापत्तनम
(c) गोवा (d) कांडला
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 – 25 फरवरी, 2026 के मध्य बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन-2026 विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा
  • इसके साथ ही इस दौरान , अंतर्राष्ट्रीय नौसैन्य बेड़ा समीक्षा (आईएफआर) 2026 और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) प्रमुखों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा
  • यह पहली बार है जब भारत इन तीनों प्रतिष्ठित समुद्री आयोजनों की एक साथ मेजबानी करेगा
  • भारत की अंतर्राष्ट्रीय नौसेना समीक्षा (आईएफआर) की परंपरा 2001 में मुंबई में आयोजित पहले संस्करण से आरंभ हुई, जिसमें 20 देशों की नौसेनाओं ने भाग लिया था।
  • यह परंपरा वर्ष 2016 में विशाखापत्तनम में आयोजित भव्य आईएफआर के साथ नई बुलंदियों पर पहुंच गई, जिसमें विश्वभर की नौसेनाओं की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिली।
  • इसी प्रकार, वर्ष 1995 में पोर्ट ब्लेयर में मात्र चार नौसेनाओं की भागीदारी से आरंभ हुआ ‘मिलन’ अभ्यास वर्ष 2024 तक विकसित होकर दुनिया भर की साझेदार नौसेनाओं को जोड़ने वाला एक प्रमुख बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास बन चुका है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2184938