प्रश्न – 2 सितंबर‚ 2023 को केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने किस राज्य में बहुउद्देशीय समुद्री शैवाल पार्क की स्थापना के लिए आधारशिला रखी है?
(a) महाराष्ट्र (b) गोवा
(c) तमिलनाडु (d) केरल
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

- केंद्रीय बजट 2021 की घोषणा के अनुरूप वित्त मंत्री द्वारा तमिलनाडु में बहुउद्देशीय ’समुद्री शैवाल पार्क’ के रूप में भारत के पहले मत्स्य पालन एक्वापार्क की घोषणा की गई थी।
- इस परियोजना को 127.7 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ मंजूरी दी गई है।
- हब-एंड-स्पोक मॉडल के आधार पर इसका उद्देश्य समुद्री शैवाल की खेती और संरक्षण को बढ़ावा देना है।
- वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए समुद्री शैवाल की विभिन्न प्रजातियों और उनके संभावित अनुप्रयोगों का अध्ययन करने के साथ-साथ समुद्री शैवाल की खेती के लिए एक अनुसंधान और विकास केंद्र एवं जागरूकता पैदा करने के लिए स्थानीय समुदायों के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में परिकल्पना की गई है।
लेखक -विजय
संबंधित लिंक भी देखें…