प्रश्न – – ‘लेट्स फिक्स आवर फूड’ नीति दस्तावेज के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- इसे 22 जुलाई, 2026 को जारी किया गया।
- इसका उद्देश्य बच्चों और किशोरों के लिए स्वस्थ आहार तथा खाद्य वातावरण को बढ़ावा देना है।
- यह दस्तावेज केवल विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से संबंधित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 जुलाई, 2026 को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय पोषण संस्थान (आईसीएमआर-एनआईएन) के नेतृत्व वाले ‘लेट्स फिक्स आवर फूड’ (एलएफओएफ) कंसोर्टियम ने एक नीति दस्तावेज जारी किया।
- इस नीति दस्तावेज में भारत भर में बच्चों और किशोरों के लिए स्वस्थ आहार को बढ़ावा देने और स्वस्थ खाद्य वातावरण बनाने के लिए साक्ष्य-आधारित सिफारिशों की रूपरेखा दी गई है।
- ‘भारत में बच्चों और किशोरों के लिए स्वस्थ आहार और खाद्य वातावरण को बढ़ावा देने हेतु प्राथमिकता नीतिगत कार्रवाइयां’ (Priority Policy Actions to Promote Healthier Diets and Food Environments for Children and Adolescents in India) नामक इस दस्तावेज़ का विमोचन नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. एम. श्रीनिवास ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एलएफओएफ प्रसार और परामर्श कार्यशाला के दौरान किया।
- लेट्स फिक्स आवर फूड’ एक बहु-संस्थागत मंच है, जिसका नेतृत्व आईसीएमआर-एनआईएन कर रहा है।
- इसमें यूनिसेफ इंडिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन, एफएसएसएआई, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया, विश्व खाद्य कार्यक्रम, इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ, लेडी इरविन कॉलेज, इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट और डीकिन विश्वविद्यालय सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं शामिल हैं।
- इसका उद्देश्य अनुसंधान, नीति विश्लेषण, जन-जागरूकता और विभिन्न हितधारकों की भागीदारी के माध्यम से आहार संबंधी गैर-संचारी रोगों की रोकथाम करना है।
- यह नीति दस्तावेज लगभग तीन वर्षों के अनुसंधान और परामर्श का परिणाम है।
- इसमें विद्यालयों में स्वस्थ भोजन वातावरण विकसित करने, पोषण साक्षरता बढ़ाने, खाद्य पैकेटों पर स्पष्ट पोषण संबंधी जानकारी देने और बच्चों को लक्षित अस्वास्थ्यकर खाद्य विज्ञापनों को नियंत्रित करने की सिफारिश की गई है।
- इसके अतिरिक्त अधिक वसा, नमक और चीनी वाले खाद्य पदार्थों पर कर लगाने, नमक का सेवन कम करने, कम-सोडियम वाले नमक विकल्पों को बढ़ावा देने और स्वस्थ खाद्य विकल्पों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने पर भी बल दिया गया है।
- इस अवसर पर ‘लेट्स फिक्स आवर फूड’ वेबसाइट, स्कूलों के लिए NEAT-S टूलकिट, खाद्य लेबल समझने से संबंधित ई-लर्निंग मॉड्यूल तथा वसा, चीनी और नमक पर आधारित शैक्षिक सामग्री भी जारी की गई।
- यह पहल बच्चों और किशोरों में बढ़ते मोटापे, अधिक वजन तथा आहार संबंधी रोगों की चुनौती से निपटने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://ddindia.co.in/2026/07/lets-fix-our-food-consortium-recommends-policy-measures-to-improve-childrens-nutrition