फ्रेंच ओपन‚ 2026

प्रश्न – 7 जून, 2026 को संपन्न मुतुआ टेनिस की ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता फ्रेंच ओपन‚ 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) पुरुष एकल का खिताब अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (जर्मनी) ने जीता है।
(2) महिला एकल का खिताब मीरा एंड्रीवा (रूस) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 मई, 2026 – 7 जून, 2026 के मध्य टेनिस प्रतियोगिता फ्रेंच ओपन‚ 2026 (रोलैंड गैरास)‚ पेरिस‚ फ्रांस में संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
  • विजेता– अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (जर्मनी)
  • उपविजेता– फ्लेवियो कोबोली (इटली)
  • महिला एकल
  • विजेता– मीरा एंड्रीवा (रूस)
  • उपविजेता– माजा च्वालिंस्का (पोलैंड)
  • पुरुष युगल
  • विजेता– मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) और होरासियो ज़ेबालोस (अर्जेंटीना)
  • उपविजेता– हैरी हेलिओवारा (फिनलैंड) और हेनरी पैटन (ब्रिटेन)
  • महिला युगल
  • विजेता– कैटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) और टेलर टाउनसेंड ( संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • उपविजेता– अन्ना डेनिलिना (कजाखस्तान) और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक (सर्बिया)
  • मिश्रित युगल
  • विजेता – सारा एरानी और एंड्रिया वावस्सोरी (दोनों इटली)
  • उपविजेता – गैब्रिएला डाब्रोव्स्की (कनाडा) और इवान किंग ( संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (जर्मनी)अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम पुरुष एकल खिताब जीता है।
  • इस जीत के साथ ही 29 वर्षीय ज्वेरेव वर्ष 1996 में बोरिस बेकर के बाद ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
  • मीरा एंड्रीवा (रूस) भी अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है।
  • एंड्रीवा फ्रेंच ओपन जीतने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं हैं।
  • उनसे पहले वर्ष 1992 में 18 साल की मोनिका सेलेस ने यह ख़िताब अपने नाम किया था।
  • कैटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) और टेलर टाउनसेंड ( संयुक्त राज्य अमेरिका) की जोड़ी ने अपना पहला फ्रेंच ओपन और एक साथ तीसरा मेजर खिताब जीता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.rolandgarros.com/en-us/matches?utm

https://www.rolandgarros.com/en-us/matches/2026/SM001?utm_