फ्रांस में बच्‍चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध

प्रश्न – जुलाई, 2026 में फ्रांस की संसद ने किस वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक विधेयक पारित किया?
(a) 14 वर्ष (b) 15 वर्ष
(c) 16 वर्ष (d) 12 वर्ष
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जुलाई ,2026 में फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक विधेयक पारित किया
  • संसद के दोनो सदनों में सांसदो ने इस विधेयक के समर्थन में वोट दिया।
  • इसके तहत स्कूल में विद्यार्थियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगायी गई है।
  • इस फैसले से फ्रांस सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बन जाएगा।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने संसद की मंजूरी को महत्वपूर्ण कदम बताया है।
  • यह फैसला उनके दूसरे कार्यकाल की बड़ी पहल है।
  • वे सितंबर में विद्यालयों का नये शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले इसे लागू करना चाहते हैं।
  • हालांकि इसके फ्रांस के संविधान के अनुपालन में होने की समीक्षा के कारण इसे लागू करने में विलंब हो सकता है।
  • बच्चों पर डिजिटल सामग्री के हानिकर असर को लेकर पूरी दुनिया में चिंता बढ़ती जा रही है। विश्व के अनेक देश सोशल मीडिया तक पंहुच रोकने के प्रयास में लगे हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/hi/france-bill-banning-social-media-for-children-passed-by-parliament