फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट‚ 2021

प्रश्न-6 अक्टूबर‚ 2021 को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (RIL) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 92.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 14वें वर्ष शीर्ष पर रहे।
(ii) सूची में गौतम अडानी 74.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
(iii) सूची में जिदंल समूह की सावित्री जिंदल 18 बिलियन संपत्ति के साथ महिलाओं की श्रेणी में प्रथम स्थान पर रहीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
कूट-

(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 6 अक्टूबर‚ 2021 को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची (India’s 100 Richest People), 2021 जारी की गई।
  • इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (RIL) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 92.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 19वें वर्ष शीर्ष पर रहे।
  • सूची में गौतम अडानी 74.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • 31 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ शिव नाडार तीसरे स्थान पर रहे।
  • राधाकिशन दमानी 29.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहे।
  • साइरस पूनावाला 19 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 5वें स्थान पर रहे।
  • लक्ष्मी मित्तल 18.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 6वें स्थान पर रहे।
  • सूची में केवल 3 महिलाएं शामिल हैं।
  • जिंदल समूह इस की सावित्री जिंदल 18 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ महिलाओं की श्रेणी में प्रथम स्थान पर‚ जबकि सूची में 7वें स्थान पर हैं।
  • लीना तिवारी 4.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ महिलाओं की श्रेणी में दूसरे स्थान पर तथा सूची में 43वें स्थान पर रही।
  • किरन मजूमदार-शॉ 3.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ महिलाओं की श्रेणी में तीसरे तथा सूची में 53वें स्थान पर रही।
  • सूची में उदय कोटक (16.5 बिलियन डॉलर) 8वें‚ पलोनजी मिस्त्री (16.4 बिलियन डॉलर) 9वें तथा कुमार बिरला (15.8 बिलियन डॉलर) 10वें स्थान पर रहे।
  • सूची में बायजू रवीन्द्रन तथा दिव्या गोकुलनाथ एवं परिवार (41 वर्ष) (4.05 बिलियन डॉलर) (संयुक्त रूप से 47वें स्थान पर) सबसे युवा धनी व्यक्ति रहे।
  • देवेंद्र जैन (92 वर्ष) (3 बिलियन डॉलर) (सूची में 70वां स्थान) सबसे वृद्ध धनी व्यक्ति रहे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/india-news/forbes-india-rich-list-2021-mukesh-ambani-retains-top-spot-101633584948769.html#:~:text=Reliance%20chairman%20Mukesh%20Ambani%20retained,which%20was%20released%20on%20Thursday.