प्रश्न-साणंद संयत्र के अधिग्रहण से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?
1. 30 मई‚ 2022 को टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड इंडिया साणंद संयंत्र के अधिग्रहण के लिए समझौता किया।
2. फोर्ड इंडिया द्वारा वर्ष 2011 में साणंद संयंत्र की स्थापना की गई थी।
कूट –
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न तो 2
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 30 मई‚ 2022 को टाटा मोटर्स लिमिटेड ने यात्री वाहन निर्माण संयंत्र-फोर्ड इंडिया साणंद संयंत्र के अधिग्रहण के लिए समझौता किया।
- यह समझौता टाटा मोटर्स की अनुषंगी इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड और फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गुजरात सरकार के साथ किया।
- इस समझौते में भूमि‚ इमारत‚ वाहन‚ विनिर्माण इकाई‚ मशीनरी‚ और उपकरणों का अधिग्रहण शामिल है।
- टाटा मोटर्स ने फोर्ड के कार निर्माण संयंत्र के सभी 460 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया‚ जिसमें फोर्ड का असेंबली प्लांट 350 एकड़ और इंजन प्लांट 110 एकड़ है।
- फोर्ड मोटर्स प्लांट 3‚043 श्रमिकों को प्रत्यक्ष रोजगार और लगभग 20‚000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगा।
- 110 एकड़ फोर्ड इंडिया ने साणंद संयंत्र वर्ष 2011 में गुजरात सरकार के साथ किए गए समझौते के बाद शुरू किया था।
सुरेन्द्र वर्मा
संबंधित लिंक भी देखें…