फॉर्मूला वन सत्र, 2016

Formula One season 2016

प्रश्न-फॉर्मूला वन सत्र, 2016 में इस बार कितनी रेसों का आयोजन किया जाएगा?
(a) 19
(b) 20
(c) 21
(d) 22
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • वर्ष 2016 फॉर्मूला वन सत्र FIA की फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप का 67वां सत्र है।
  • इस सत्र में 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं जिसमें भारत की सहारा फोर्स इंडिया F1 टीम भी शामिल है।
  • इस सत्र में भी भारत में होने वाली इंडियन ग्रैंड प्रिक्स रेस को स्थान नहीं दिया गया है।
  • 21 चक्रों (Rounds) का यह सत्र 20 मार्च, 2016 से ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स से प्रारंभ होकर 27 नवंबर, 2016 को अबूधाबी ग्रैंड प्रिक्स के साथ समाप्त होगा।
  • 20 मार्च, 2016 को मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में संपन्न वर्ष 2016 की पहली फॉर्मूला वन रेस ऑस्ट्रेलिया ग्रैंड प्रिक्स का खिताब जर्मन फॉर्मूला वन टीम मर्सिडीज के जर्मन चालक निको रॉसबर्ग ने जीत ली।
  • 3 अप्रैल, 2016 को साखिर, बहरीन में संपन्न बहरीन ग्रैंड प्रिक्स रेस का खिताब भी निको रॉसबर्ग ने ही जीता।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.formula1.com/content/fom-website/en/latest/headlines/2015/12/f1-2016-calendar-confirmed.html
http://www.bbc.com/sport/formula1/35854894
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/latest/headlines/2016/3/rosberg-wins-drama-filled-melbourne-race.html
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/latest/headlines/2016/4/fia-post-race-press-conference—bahrain.html